महाराष्ट्र में महाविकास अगाड़ी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज (सोमवार) जारी है। 36 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह विधान भवन में होगा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिये गए हैं।

– सतारा से एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा यशोमति ठाकुर भी कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। कांग्रेस की ओर से वे विदर्भ से विधायक हैं।
– शिवसेना के विधायक संदीपन भुमरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
– मुंब्रा कलवा से विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वे एनसीपी नेता हैं।
– एनसीपी के वरिष्ठ नेता राजेश टोपे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
– एनसीपी नेता और प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंत्री पद की शपथ ली।
– एनसीपी के राजेन्द्र शिंगणे ने ली मंत्री पद की शपथ। पांचवीं बार चुने गए हैं विधायक। बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ राजा से बने हैं विधायक।
– महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने ली मंत्री पद की शपथ।
– एनसीपी के अनिल देशमुख ने ली मंत्रिपद की शपथ। नागपुर के कटोल से पांचवीं बार चुने गए हैं विधायक।
– महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: एनसीपी के हसन मुश्रीफ ने ली मंत्री पद की शपथ। कागल से चुने गए हैं विधायक।
– एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
– कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
– मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मंत्री पद की शपथ ली है।
-महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार शुरू हो चुका है। एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
– शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में गठबंधन के लिए हुए समझौते के तहत यह तय हुआ था कि उपमुख्यमंत्री का पद एनसीपी के कोटे में जाएगा। अजीत पवार के अलावा उनकी पार्टी से दिलीप पाटिल, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे और अदिति ठाकरे को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
– उद्धव ठाकरे सरकार में एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal