ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा जब विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी चोटिल हो गए। धोनी को दाहिने कलाई पर चोट लगी।
धोनी को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान सपोर्ट स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन लेते हुए कलाई में चोट लग गई। पूर्व भारतीय कप्तान अभ्यास सत्र के दौरान अन्य साथी खिलाड़ियों के थ्रोडाउन ले रहे थे। तभी राघवेन्द्र ने एक गेंद फेंकी और धोनी के दाहिने कलाई पर चोट लग गई। धोनी दर्द में थे और एहतियात के तौर पर उन्होंने उसके बाद बल्लेबाजी नहीं की। चोट कितनी गंभीर है और धोनी शनिवार को खेलेंगे की नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal