दिल्ली के 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, जांच में दिल्ली पुलिस ने इसे फर्जी पाया।

मध्य दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, धमकी भरा यह फोन कर्नाटक के मैसूर से आया था। पुलिस ने धमकी मिलने की जांच शुरू कर दी है और इसके लिए कर्नाटक पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के कंट्रोल रूम में ये धमकी भरा फोन शनिवार सुबह तक़रीबन 11 बजे की गई थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्यालय की गहन जांच-पड़ताल की। इसके बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि यह फोन मैसूर (कर्नाटक) से किया गया है। पुलिस ने फोन करने वाला पता लगा लिया है, लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। धमकी भरा फोन करने वाला शख्स मानसिक रूप से कमजोर है। वह इससे पहले भी कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal