कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है।

एक दूसरे का हाथ थामने का ये देश है। उन्होंने आगे कहा कि यह हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है। प्रियंका ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।
प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पाताल में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal