सुशांत सिंह राजपूत के केस में हर रोज़ एक नया खुलासा होता है और एक नया बयान सामने आता है। सुशांत का परिवार इस केस को लेकर लगभग रोज़ कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर ही रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ सेलेब्स भी इस में काफी एक्टिव हैं और सुशांत का सपोर्ट कर रही हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक दावा किया है। अपने दावे में उन्होंने रिया को सिर्फ एक मोहरा बताते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

विवेक ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक घटना के बारे में बताया जो सुशांत के साथ एक फार्म हाउस में हुई थी। विवेक ने अपने ट्वीट में बताया कि कैसे एक स्टार ने सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी।
हालांकि अपने ट्वीट में विवेक ने उस स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया है। विवेक ने लिखा, ‘एक बार फार्म हाउस में सुशांत की एक स्टार के साथ बहस हो गई थी, जिसने उसे लॉन्च किया था।
इस बहस में उस स्टार ने अपना आपा खो दिया था और गुस्से में सुशांत को कहा था कि वो उसका करियर वैसे ही खत्म कर देगा जैसे बाकी लोगों का किया है। रिया तो केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।’
आपको बता दें कि सुशांत का केस सीबीआई हैंडल कर रही है। इस सिलसिल में रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ की जा रही है, आज लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है।
इसके अलावा सीबीआई रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती सुशांत के निजी स्टाफ नीरज सिंह, दीपेश सावंत, उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और अन्य से भी पूछताछ कर चुकी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal