सजंय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फ़िल्म ‘पानीपत’ बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फ़िल्म की शुरुआत धीमी हुई थी।

इसके बाद फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना जलावा दिखाना शुरू किया। ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद अब सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शन में मंदी देखी गई है।
छह दिसंबर को रिलीज़ आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘पानीपत’ ने अब तक करीब 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म ने सोमवार को 2.5 से 3 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया।
फ़िल्म ने शुक्रवार को 4.12 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को 5.78 करोड़ और जोड़े। रविवार को कलेक्शन में उछाल देखा गया। फ़िल्म ने रविवार को करीब 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal