भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले सामने आ गए हैं। इनमें पांच लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 लाख 30 हजार 510 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 38 हजार 938 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ आठ लाख 64 हजार 206 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 66.31 फीसद हो गया है। मृत्यु दर 2.16 फीसद हो गया है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में में कोरोना महामारी थमने की राह पर है। हाल ही में आए एक अध्ययन में पता चला है कि देश के तीन बड़े शहरों में कोरोना के आर-वैल्यू या रिप्रोडक्टिव वैल्यू में गिरावट आई है। हालांकि, विशेषज्ञों ने सजग रहने की चेतावनी दी है। इनके अनुसार इस स्तर पर आकर अगर लापरवाही संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।
स्टैटिस्टिक्स एंड एप्लिकेशंस पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार दिल्ली में आर-वैल्यू 0.66 है मुंबई में 0.81 और चेन्नई में 0.86 है, जो राष्ट्रीय औसत 1.16 से काफी कम है। सबसे ज्यादा आर-वैल्यू 1.48 आंध्र प्रदेश की है। एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर औसतन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या को आर-वैल्यू कहते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal