बिहार में ठंड के मौसम के दस्तक के साथ सूबे की वायु गुणवत्ता की स्थिति बदतर होती जा रही है। दिवाली और छठ महापर्व से पहले राजधानी पटना समेत बिहार के कई बड़े शहरों में एयर क्वालिटी गिर रही है। कई शहरों की वायु गुणवत्ता गुरुवार शाम खराब रही। सबसे बुरा हाल बेगूसराय का है जहां एक्यूआई 316 और फिर सिवान जहां 300 दर्ज किया गया है। पटना, गया, भागलपुर, सहरसा, समस्तीपुर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब दर्ज किया गया है।

बता दें कि एक्यूआई 50 के नीचे हो तो हवा सबसे अच्छी होती है। 50 से 100 के बीच संतोषजनक और 100 से ऊपर जाने पर इसे प्रदूषित माना जाता है। 100-200 के बीच एक्यूआई को संतुलित, 200-300 के बीच खराब, 300-400 तक बहुत खराब और 400 से ऊपर खतरनाक स्तर होता है। एक्यूआई जितना ज्यादा होगा, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ज्यादा होने लगेंगी।
बिहार के विभिन्न शहरों में 20 अक्टूबर 2022 शाम 4 बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
| शहर | स्थान | 20 अक्टूबर, शाम 4 बजे AQI | हवा कैसी है |
| अररिया | खरहिया बस्ती | 222 | खराब है |
| आरा | डीएम ऑफिस | 141 | अच्छी नहीं है |
| औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 167 | अच्छी नहीं है |
| बेगूसराय | आनंदपुर | 316 | बहुत खराब है |
| बेतिया | कमलनाथ नगर | 211 | खराब है |
| भागलपुर | कचहरी चौक | 153 | अच्छी नहीं है |
| मायागंज | 253 | खराब है | |
| बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | डाटा नहीं है | |
| बक्सर | सेंट्रल जेल | 232 | खराब है |
| छपरा | दर्शन नगर | 226 | खराब है |
| दरभंगा | टाउन हॉल | 294 | खराब है |
| गया | कलेक्टर ऑफिस | 159 | अच्छी नहीं है |
| करीमगंज | 229 | खराब है | |
| राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 70 | ठीक है | |
| हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 191 | अच्छी नहीं है |
| कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | डाटा नहीं है | |
| किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 111 | अच्छी नहीं है |
| मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | डाटा नहीं है | |
| मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 158 | अच्छी नहीं है |
| मुंगेर | टाउन हॉल | 148 | अच्छी नहीं है |
| मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 289 | खराब है |
| दाउदपुर कोठी | 159 | अच्छी नहीं है | |
| डीएम ऑफिस | 221 | खराब है | |
| पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 217 | खराब है |
| शिकारपुर हाई स्कूल | 209 | खराब है | |
| तारामंडल | डाटा नहीं है | ||
| मुरादपुर | 170 | अच्छी नहीं है | |
| राजबंशी नगर | 230 | खराब है | |
| समनपुरा | 226 | खराब है | |
| पूर्णिया | मरियम नगर | 173 | अच्छी नहीं है |
| राजगीर | डांगी टोला | 115 | अच्छी नहीं है |
| सहरसा | पुलिस लाइन | 251 | खराब है |
| समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | 233 | खराब है |
| सासाराम | दादा पीर | 117 | अच्छी नहीं है |
| सिवान | चित्रगुप्त नगर | 300 | खराब है |
| नोट- AQI के | किस रेंज का आपके | लिए क्या मतलब, नीचे टेबल चेक | कर लें |
| AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
| 0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
| 51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
| 101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
| 201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
| 301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
| 401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal