शेरपुर कलां की एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती के साथ वहां काम करने वाले दो व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
एसएचओ सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपितों की पहचान स्वर्ण पैलेस के पास गली नंबर-3 स्थित प्रीतम सिंह का बेहड़ा में रहने वाले संजय सिंह (45) तथा शेरपुर कलां की गली नंबर-1 निवासी बहादर सिंह (50) के रूप में हुई। पुलिस ने शेरपुर कलां की भगत सिंह कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी शेरपुर के स्वर्ण पैलेस के पास फैक्ट्री के काम करती है। 24 अगस्त की सुबह 08:00 बजे वह घर से काम के लिए चली गई। शाम को घर आने पर उसने स्वजनों को बताया कि दोपहर बाद दोनों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की बिगड़ती हालत देख उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को इस बारे में शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कर्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal