आपने अक्सर लोगों को पानी से, गाय या भैंस के दूध से नहाते तो देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो गधियों के दूध से नहाती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाया करती है। लेकिन वो ऐसा क्यों करती थी, ये भी एक बहुत बड़ा रहस्य है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

उस रानी का नाम क्लियोपेट्रा था और वह मिस्र की शासक थी। कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। उस वक्त क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत महिला माना जाता था। साथ ही उसका नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों से भरी हुई थी।
कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। उसके सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। साथ ही उसे दुनिया की 5 भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।
क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधी का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हुई है। तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।
अजगर के साथ हर रात लिपट कर प्यार से सोती थी लड़की, लेकिन एक दिन ऐसा हुआ जब खुली सच्चाई तो उड़ गये होश
कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि वह अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं, ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपेट्रा की मौत महज 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि क्लियोपेट्रा ने सांप से डंक लगवाकर आत्महत्या कर ली थी, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उसकी मौत मादक पदार्थ (जहर) के सेवन से हुई थी। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सांप से कटवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal