फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक शख्स ने एक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
पुलिस ने बताया कि पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में गुरुवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। हमले के बाद हमलावर इमारतों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal