राजधानी रांची में सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची के चुटिया इलाके की पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से सेना के कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि सेना में भर्ती करवाने के नाम पर दो आरोपियों ने धोखाधड़ी की थी। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 3. 70 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक कुमार और अजय तिवारी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि इन दोनों ने राजस्थान के एक व्यक्ति को नौकरी के नाम पर ठगा था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal