बारिश के बाद मौसम साफ रहने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस रही। इसने दिनभर लोगों को परेशान रखा। गर्मी के चलते पसीने छूटते रहे।

पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद गर्मी ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है।तापमान में वृद्धि के साथ हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दोपहर में उमस से पसीने छूट रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई।
शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 57 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो से चार किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, औसत एक्यूआई 122 रहा है।
मेरठ शहर में पॉल्यूशन का लेवल
-गंगानगर 127
-जयभीमनगर 115
-पल्लवपुरम 116
-तेजगढ़ी चौराहा 122
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान (आईआईएफएसआर) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आने से तापमान में वृद्धि होगी।
शुक्रवार को भी तापमान बढ़ा। उमस बढ़ने से प्रचंड गर्मी का एहसास होगा। वहीं, अभी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, तापमान जल्द ही 40 डिग्री पर पहुंचेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal