पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह भी सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 23 डिग्री का तापमान फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब का दर्ज किया गया।
मानसून के सक्रिय होने से पंजाब में बुधवार रात के बाद गुरुवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई। लुधियाना में बुधवार रात से बारिश जारी है। बरनाला में बुधवार को 32.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई, वहीं संगरूर में 31.0, बठिंडा में 25.4, मोगा में 23.5, लुधियाना में 15.2, पटियाला में 13.8, फतेहगढ़ साहिब में 12.5, अमृतसर में 6.0, फरीदकोट में 14.8, एसबीएस नगर में 3.9 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
लुधियाना में रात करीब तीन बजे से बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 74 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अभी भी हल्की बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है और शहर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इसके चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसके अलावा सड़कों पर भी पानी जमा है।
मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बारिश से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। पारे में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है।
सबसे अधिक 35.8 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन यह भी सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 23 डिग्री का तापमान फरीदकोट व फतेहगढ़ साहिब का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं बठिंडा का 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लुधियाना का 33.8, पटियाला का 34.0, फरीदकोट का 32.2, गुरदासपुर का 32.0, एसबीएस नगर का 33.4, बरनाला का 32.4, फरीदकोट का 35.2, फिरोजपुर का 31.8, जालंधर का 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना का 23.6, पटियाला का 23.6, पठानकोट का 25.8, बठिंडा का 23.6ए फाजिल्का का 24.6, फिरोजपुर का 24.9 और जालंधर का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal