अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री, लुधियाना का 21.8 डिग्री, पटियाला का 22.3, पठानकोट का भी 22.3 डिग्री, गुरदासपुर का 21.0, बरनाला का 21.7 डिग्री, फिरोजपुर का 22.0 और मोगा का 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। 1 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। अमृतसर, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 24.4 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।
शनिवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 7.8 डिग्री, पटियाला का 6.0 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 2.3 डिग्री, बठिंडा का 3.4 डिग्री (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), बरनाला का 4.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 4.4 डिग्री, फरीदकोट का 3.4 डिग्री, फाजिल्का का 3.3 डिग्री, फिरोजपुर का 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री, लुधियाना का 21.8 डिग्री, पटियाला का 22.3, पठानकोट का भी 22.3 डिग्री, गुरदासपुर का 21.0, बरनाला का 21.7 डिग्री, फिरोजपुर का 22.0 और मोगा का 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal