बिहार सरकार ने जिलास्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर इसकी अधिसूचना भी जारी की गई है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अन्य नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और उपमुख्यमंत्री विजय सन्हा को भोजपुर जिले की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हर जिले के प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी है।
25 सदस्यीय सूत्री कमेटी बनी है
इधर, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी भाजपा के तर्ज पर काम किया है। हर जिले में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय सूत्री कमेटी बनी है। इस तरह अगर देखें तो जदयू और भाजपा 800 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाभी पहुंचा है। इस समिति में जिले के सांसद, विधायक, महापौर आदि पदेन सदस्य होंगे। वहीं अशोक चंद्रवंशी, आसिफ कमाल, रमेश ठाकुर, देवेंद्र प्रसाद, देवंति देवी, लालती देवी, पवन कुमार, अनिल रविदास, रामईश्वर मांझी, मो. शहीद, धर्मेंद्र कुमार, सीताराम पांडेय, अरुण कुमार, मयंक जायसवाल, रूपेश सिंह, श्याम सुदंर रजक, आशा किरण, रणविजय कुमार, अभिषेष सिंह को सदस्य बनाया गया है। वहीं सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर निगम के महापौर इसके पदेन सदस्य होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal