देह व्यापार में रंगेहाथ पकड़ी गयी सलमान खान की कोरियोग्राफर, लड़कियों को विदेश ले जाकर करवाती थी गलत काम…

फ़िल्मी सितारों का स्टारडम लोगो के सर चढ़ के बोलता है. लेकिन कई बार कुछ फ़िल्मी सितारे ऐसी हरकत कर देते है जिसके चलते पुरे फ़िल्मी जगह को शर्मिंदा होना पड़ता है. सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे जाना पहचाना नाम है आज हम इस आर्टिकल में एक ऐसी महिला के बारे में बात करने जा रहे है जो हाल ही में देह व्यापार में रंगेहाथ पकड़ी गयी जो बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को कोरिओग्राफ कर चुकी है जिसमे सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है।


डांस के नाम पर विदेश भेजकर जबरन वेश्वावृति कराने वाली कोरियोग्राफर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला डांस एकडेमी के नाम पर सेक्स रैकेट चलाती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार की महिला कोरियोग्राफर का नाम एग्नेस हैमिल्टन है। एग्नेस अंधेरी के आदर्श नगर में लड़कियों को डांस ट्रेनिंग की एकेडमी चलाती थी। यहां डांस सीखने आने वाली लड़कियों को मोटी कमाई का झांसा देकर विदेशो में डांस के लिए भेजा करती थी। लड़कियों को खुद की फिल्म सितारे के साथ खींची गई फोटोज दिखा कर सतरंगी सपने दिखाकर जाल में फंसाती थी। इस महिला का दवा है की इसने बड़े-बड़े स्टार्स को डांस सिखाया है ।

बताया जा रहा है कि उसकी डांस क्लास में बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां आती हैं। एग्नेस पर आरोप है कि वह डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को उसके लिए काम करने पर मजबूर करती थी। वह कॉन्सर्ट के नाम पर झूठ बोलकर लड़कियों को विदेश भेजती थी और उनसे वहां जबरन देह व्यापार कराती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी महिला के पास से आपत्तिजनक क्लिप और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केन्या सरकार ने एक मॉडल को डिपोर्ट कर भारत भेजा। डिपोर्ट की गई मॉडल ने मुंबई पुलिस को बताया कि एग्नेस के पास जून में एक लड़की डांस सीखने के लिए आई। तभी एग्नेस हैमिल्टन ने उसे बताया कि उसकी दोस्त राजिया पटेल केन्या के नैरोबी में रहती है और दो डांस क्लब चलाती है और उसे वहां नौकरी मिल सकती है। लड़की सहमत हो गई और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे जुलाई में केन्या भेज दिया। लड़की को प्रति महीना 1.50 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेकिन वंहा जाने के बाद डांस क्लब में उसे एवं अन्य लड़कियों को रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक डांस करवाया जाता था। डांस बार में उनके डांस पर लोग पैसे लुटाते थे। इसके बाद जबरन गंदा काम करवाया जाता था, नहीं करने पर मारा पीटा जाता था।आरोपी एग्नेस अक्सर भारत और मलेशिया के बीच यात्रा करती थी। वहां वह मीटिंग करती थी और डिमांड होने पर लड़कियों को विदेश भेजती थी।

ज्यादततियों से तंग आकर लड़कियों ने वापस आने की कोशिश की तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। इस बीच अचानक एक दिन केन्या पुलिस ने उस डांस क्लब में छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। छापे में पकड़ी गई लड़की को वापस मुंबई भेजा गया। मुंबई आने के बाद उसने घटना की जानकारी घर वालों को दी। इसके बाद इस की शिकायत सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने जांच कर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जंहा उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

56 साल की इस महिला से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है । इस महिला ने बताया कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कोरियोग्राफी की है । साथ ही उसने डेजी शाह को भी कोरियोग्राफी सिखाई थी । एग्नेस का दावा है कि वो गणेश आचार्य और प्रभुदेवा को असिस्ट कर चुकी है ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com