देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट,पिछले 24 घंटों में 34469 लोग ठीक होकर घर लौटे

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में देश भर से कोरोना के 26 हजार नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 252 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,115 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 252 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

इसी दौरान देश में 34, 469 लोग कोविड से रिकवर होकर घर लौटे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 3,09,575 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं 3,27,49,574 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,45,385 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव केस में 8,606 की कमी आई है।

देश में लगी वैक्सीन की 81 करोड़ से अधिक डोज

देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 81,78,68,213 डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 96,46,778 डोज दी गई। कोविन पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। अब तक दी गई 81,85,13,827 खुराक में से 61,01,36,609 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 20,77,31,604 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com