देखें दिवाली के त्योहार के लिए डिज़ाइनर लहंगे, जो रहते हैं हमेशा चलन में

दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। अगर इस त्योहार की धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो दिवाली के दिन ही भगवान श्रीराम माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके वापस लौटे थे। भगवान के स्वागत में लोग कई-कई दिन पहले से अपने घरों की सफाई करते हैं। इसके साथ ही दिवाली की पूजा के लिए लोग नए-नए कपड़े खरीदते हैं और पारंपरिक तरह से तैयार होते हैं।

अगर बात करें महिलाओं की तो हर महिला को लहंगा पहनना बेहद पसंद है। ऐसे में आप दिवाली के लिए लहंगा तैयार करा सकती हैं। आज के लेख में हम आपको लहंगे के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप अभी से अपने लिए लहंगा तैयार करा सकती हैं। अगर आप अभी से अपना लहंगा तैयार करा लेंगी तो आपको दिवाली के दिन अपना जलवा दिखा सकती हैं।

फिशकट गोल्डन लहंगा

अगर आप कुछ अलग बनवाने का सोच रही हैं तो इस तरह का फिशकट लहंगा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये देखने में स्टाइलिश लगता है।

हैवी वर्क वाला ब्लू लहंगा

हिना खान का लहंगा देखने में काफी क्लासी लगता है। इस तरह के लहंगे में आप खूबसूरत के साथ आप अपना ग्लैमरस अंदाज भी दिखा सकती हैं।

पीले रंग का लहंगा देगा अलग लुक

इस तरह का लहंगा देखने में काफी क्लासी लगता है। कियारा आडवाणी का ये लहंगा लुक देखने में काफी प्यारा लग रहा है। आप उन्हीं की तरह लहंगा बनवा सकती हैं।

सिल्क फैब्रिक में हैवी लहंगा

अगर आपको सिल्क फैब्रिक का लहंगा पसंद है तो ये एक बेहतर ऑप्शन है। सिल्क के फैब्रिक में आजकल ऐसा हैवी वर्क का लहंगा भी काफी चलन में है। ये देखने में काफी प्यारा लगता है।

करिश्मा का इंडो वेस्टर्न लहंगा लुक

अगर आप लहंगे के साथ इंडो वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर का लहंगा एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको लहंगे के दुपट्टे को खास अंदाज में कैरी करना है।

ब्राउन रंग का सिल्क लहंगा

वैसे तो त्योहारों में चटक रंग पहनने का रिवाज है लेकिन बहुत सी लड़कियां और महिलाएं लाल, पीला और हरा रंग पहनना पसंद नहीं करतीं। ऐसे में कीर्ति सुरेश जैसा ब्राउन कलर का लहंगा भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसके साथ आपको ज्यादा डार्क मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com