फिरोजाबाद जिले में भीषण हादसा हुआ है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला के नजदीक गुरुवार की सुबह सीमेंट से लदा ट्रक टेंपो पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार चार सवारियों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन सवा 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार टेंपो फिरोजाबाद की ओर रहा था। तभी पीछे आ रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।
हादसा देखकर सहमे लोग
ट्रक के नीचे टेंपो पूरी तरह से दब गया था। इसके कारण उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। ट्रक के नीचे फंसे टेंपो में सवारियां चीख रही थीं। किसी की सांसें चल रही थीं तो कोई अपने हाथ पैर हिलाकर बता रहा था। हादसा इतना भीषण था, जिस देखकर प्रत्यक्षदर्शी सहम गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रक उठाया नहीं जा सका। इसके बाद दूसरी क्रेन बुलाई गई है। सीमेंट की बोरियां हटाने के बाद एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें चार की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि राहत कार्य जारी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal