बिहार : नीतीश कैबिनेट के मंत्री और बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बता दें कि विनोद कुमार सिंह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिंहर को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान सिंह का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके पीए राजीव रंजन ने दी है।

बता दें कि विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वहीं नीतीश कैबिनेट में मंत्री थे और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे। विनोद सिंह की गिनती बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। उनके इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि कोरोना से वो रिकवर हो गए थे।
लेकिन बीते दिनों फिर से उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी मौत के बाद कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि इससे पहले बिहार के ताकतवर नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था। राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख व संस्थापक राम विलास पासवान की बीते काफी समय तबीयत ठीक नहीं थी।
जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका निधन हो गया। उनके मौत की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal