नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली में रविवार को भी कई जगहों पर धरना प्रदर्शन जारी है। दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में स्थानीय लोग मार्च निकाल रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से धरना-प्रदर्शन में लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

- हापुड़ जिले में प्रदर्शनकारियों द्वारा जुलूस निकाले जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- वहीं, हिंसक प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस अब सोमवार को राजघाट पर धरना देगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शनिवार को जंतर-मंतर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों ने इस कानून को देशहित में बताते हुए सभी से इसका समर्थन करने की अपील की।
प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे युवा निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष अंकुर आर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी जाति या धर्म पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
जो लोग पहले से ही देश में रह रहे हैं उन्हें बाहर नहीं निकाला जाएगा। लेकिन, कुछ असामाजिक तत्व अफवाहें फैलाकर माहौल को बिगाड़ रहे हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए। वहीं, केंद्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि देश के किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाएगा।
यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए बनाया गया है, किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के व्यक्ति की नागरिकता लेने के लिए नहीं बना है। ऐसे में इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal