बीते दो दिनों से ग्राम खरहरी में दशहत फैला रहे घायल तेंदुए ने वन विभाग के पकड़ में आने के कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह ही तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग ने सफलता हासिल की थी। घायल तेंदुए को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि तेंदुआ दो दिनों से घायल था।

इसके साथ ही वह कई दिनों भूखा भी था जिसके चलते उसका शरीर काफी कमजोर हो गया था। पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन भी हो गया था। उन्होंने बताया कि रायपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया, इलाज के लिए रायपुर भी ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
डीएफओ ने बताया कि विशेषज्ञ टीम जब तेंदुए को लेकर नंदनवन पहुंची तो वाल्ड लाइफ के विशेषज्ञों ने भी उसकी जांच की और उसके मौत होने की पुष्टि की है। इसके बाद तेंदुए के शव का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डीएफओ अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम से ज्ञात हुआ कि तेंदुए के पिछले पैर के जांघ की हड्डी टूट चुकी थी। कई दिनों से तेंदुए भूखा था। अधिक जानकारी के लिए तेंदुए के शरीर के अंग का भाग बिसरा फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की जानकारी मिलेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal