अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर बाद वे दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है।
आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है- वो अमेरिका है। भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है।
हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात।
अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal