थाईलैंड की गुफा में बाढ़ के कारण फंसे 12 बच्चों व उनकी टीम के कोच को वहां से बचाने में अन्य देशों के साथ भारत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने गुरुवार को ट्वीट कर थाईलैंड के इस मिशन में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने थाई अधिकारियों को जानकारी दी कि भारतीय कंपनी किर्लोस्कर ब्रदर्स के पास बाढ़ प्रबंधन के लिए पंपिंग तकनीक है जो गुफा से पानी निकालने में मदद कर सकती है। थाईलैंड ने भारत से कंपनी के इन पंपों को भेजने का आग्रह किया। जिसके बाद स्वयं डिजाइन प्रमुख ने थाईलैंड जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में अधिकारियों की मदद की। 
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal