देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी सभी मॉल्स बंद करने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी इसकी चपेट में आ गई हैं। इस बीच यूपीएससी ने सिविल सेवा उम्मीदवारों के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं।

नोएडा होगा सेनेटाइज
- उत्तर प्रदेश में भी सभी मॉल्स बंद करने का फैसला लिया गया है।
- नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस सेवा भी जनता कर्फ्यू के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
- यूपी सरकार ने नोएडा को सेनेटाइज करने का फैसला किया है।
- इसके अलावा स्कूल शिक्षकों को भी घर पर ही रहने को कहा है।
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री एकांतवास में
- उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह खुद ही एकांतवास में चले गए हैं।
- वह उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर गई थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal