अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया।
गुजरात के अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान में पंजाब भाजपा के इंचार्ज विजय रूपाणी भी सवार थे।
पंजाब प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सोमवार नाै जून को अपनी अंतिम यात्रा पर लुधियाना आए थे। उन्होंने पश्चिम विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के हक में प्रेस वार्ता की थी।
इस दाैरान रुपाणी ने कहा था कि पश्चिम विधानसभा सभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। हम चुनाव में जरूर जीतेंगे। रुपाणी ने जीवन गुप्ता के हक में बोलते हुए कहा कि जीवन गुप्ता एक सामान्य घर से संबंधित है और भाजपा के कट्टर वर्कर होने के साथ एक मेहनती और ईमानदार इंसान हैं।
भाजपा ने आपने मेहनती वर्कर को टिकट देकर समाज में एक अच्छा मैसेज दिया है। रुपाणी ने कहा कि जीवन गुप्ता इस उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय होंगे और 2027 के चुनावों में ये जीत मील का पत्थर साबित होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal