हाल ही में सलमान से जुड़े एक सवाल यूलिया ने कहा है कि सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी वज़ह से ही वो इंडिया आई हैं।
मुंबई। कहते हैं रोमानिया की यूलिया वेंतूर , सलमान खान की ख़ास दोस्त हैं। बोले तो- गर्लफ्रेंड। दोनों की शादी को लेकर भी काफी ख़बरें आती रहती हैं। कयास लगाने वाले अपना काम करते रहते हैं। और करें भी क्यों नहीं , दोनों की आदतें जो मिलती जुलती हैं।
ऐसा हम नहीं, एक तस्वीर बोल रही है। यूलिया पिछले दिनों भारत लौट आई है। हाल ही में उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाया अपना गाना भी लॉन्च किया और अमिताभ बच्चन के साथ काफी घुल-मिल कर बातें भी की। यूलिया भारत में है। बॉलीवुड में टैलेंट निखारने के साथ यहां के कल्चर को करीब से जानना चाह रही हैं।
अब ऐसा में स्टार टैंट्रम दिखाने की बजाय वो खुल कर जीना चाहती हैं। आजकल उनको आटोरिक्शा की सवारी भी बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि आटो रिक्शा उनकी फेवरिट राइड है। यूलिया की ये अदा और आदत ठीक वैसी ही है जैसी सलमान खान की। सुल्तान को भी कई बार आटो रिक्शा में बैठे देखा गया है।
यूलिया इस बात को जानती हैं कि इंडिया में उनके और सलमान खान की दोस्ती को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। बात शादी तक पहुंचाई जा चुकी है। हालांकि हाल ही में सलमान से जुड़े एक सवाल यूलिया ने कहा है कि सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी वज़ह से ही वो इंडिया आई हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal