ठंड से ठिठुरने के लिए तैयार हो जाएं हरियाणवी

हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद फिर से ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में घने कोहरे व कई जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 28 से लेकर 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
ठंडी हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में भी फिर से गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का तापमान पांच डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे हवाओं में परिवर्तन के चलते प्रदेश में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चल रही है। हवाओं में बदलाव के साथ ही रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com