उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सटे टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में शनिवार शाम को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम बना दिया। इस दौरान पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
भारत ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान से अपने जवान के साथ हुई बर्बरता का बदला ले लिया है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स और सीमा सुरक्षा बल के विशेष कमांडो ने मिलकर किया। भारतीय टुकड़ी ने पाकिस्तानी क्षेत्र में दाखिल होकर कई बंकर तबाह कर लगभग 15 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ यह कार्रवाई पहली सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ से ठीक पहले गुरुवार को हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal