1980 में इस शख्स ने 42 स्कूल बसों को खरीदकर ऐसी चीज बनाई जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। 83 वर्षीय इस बुज़ुर्ग ने अपनी आधी ज़िंदगी एक बंकर बनाने में लगा दी। यह उनके लिए किसी मिशन से कम नहीं है।

38 साल पहले कनाडा के रहने वाले ब्रूस ने 12 हजार 600 डॉलर में तीन दर्जन से भी ज्यादा बसों को खरीदा और उन्हें अपने घर के बैकयार्ड में दफना दिया। आप सोच रहे होंगे कि ब्रूस ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल, कनाडा का यह बुजुर्ग महाप्रलय से अपने परिवार को बचाने की तैयारी कर रहा है। इस अनोखे न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार करने में ब्रूस ने 42 बसों का इस्तेमाल किया है।
ब्रूस ने इस न्यूक्लियर शेल्टर को नाम दिया है आर्क -टू। ब्रूस को न्यूक्लियर शेल्टर बनाने की तरकीब बाइबल से मिली। बाइबल के अनुसार एक शख्स जिसका नाम नोह बताया गया है। उसने प्रलय के समय लोगों के परिवारों और जानवरों को बचाने के लिए एक जहाज बनाया था। इस जहाज को आर्क नाम दिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal