जवान लडकियाँ आती हैं पुरुषों को पसंद, जबकि महिलाओं को पसन्द है ऐसे मर्द…

कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कभी भी किसी को भी किसी से हो सकता है। अब एक रिसर्च रिपोर्ट ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। दरअसल, एक रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि पुरुषों को हमेशा ही अपने से जवान लड़की पसंद आती है। जबकि इस मामले में महिलाओं की सोच संकीर्ण होती है। यह रिसर्च रिपोर्ट साइएआर-एक्सआईवी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुई।

इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि पुरुष कितने ही उम्रदराज क्‍यूं ना हो जाएं उनका झुकाव अपनी सी उम्र में कई साल छोटी महिलाओं के तरफ हमेशा रहता है। जवान पुरुष किसी 22 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप में प्रिफर करते हैं, वही 50 से 60 साल के पुरुष भी 22 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप की कल्‍पना करते है।

रिसर्च रिपोर्ट से पता चला है कि  कि महिलाओं को या तो अपने से बड़े या फिर हमउम्र पुरुषों को तरजीह देती हैं। महिलाएं अपने से छोटे पुरुषों के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करतीं साथ ही महिलाओं को समझदार पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। इसीलिए वे हमेशा खुद से बड़े को अपना सेक्स पार्टनर बनाना चाहती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com