छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर से शाम तक कड़ाके की ठंड महसूस हुई। शहर में दिन का तापमान रात के तापमान की तुलना में लगातार तीसरे दिन भी तीन डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चौबीस घंटे तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। रायपुर में छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रिकार्ड हुआ था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। बाद में आकाश साफ रहेगा । शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 डिग्री और 14 डिग्री रह सकता है।
रायपुर में सुबह 77 और शाम 44 प्रतिशत नमी की स्थिति है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सरगुजा, बिलासपुर में उल्लेखनीय गिरावट और अन्य संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
रायपुर, बिलासपुर संभागों में सामान्य से अधिक, जगदलपुर संभाग में चिंहित अधिक और अन्य संभागों में सामान्य तापमान की स्थिति रही है। अधिकतम तापमान में प्रदेश में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश के रायपुर, बस्तर संभाग में सामान्य से कम और बिलासपुर, सरगुजा संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री अंबिकापुर में और सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री जगदलपुर में रिकार्ड हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal