नासा के रोवर की मंगल पर लैंडिंग के चंद घंटे बाद ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने कहा है कि भारत का अगला मंगल मिशन ऑर्बिटर मिशन होगा।
हालांकि, उन्होंने मिशन कब रवाना होगा, इस बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 के बाद ही इसे लॉन्च किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के 2022 में रवाना होने की उम्मीद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
