सोमवार को भारत ने चंद्रयान-2 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। दुनिया भर के लोगों ने इस एतिहासिक नजारे को देखा। इसरो की इस बड़ी कामयाबी की सभी तारीफ कर रहे थे, लेकिन एक देश ऐसा भी था जो चंद्रयान-2 को देखकर डर गया।

चंद्रयान-2 को भारत में दोपहर 2.43 बजे लॉन्च किया गया। चंद्रयान अंतरिक्ष में जाने के दौरान स्थानीय समय अनुसार शाम करीब 7.30 बजे ऑस्ट्रेलिया के आसमान में चमकता हुआ दिखाई दिया। चमकीली रोशनी को वहां के लोग उड़न तश्तरी समझकर बुरी तरह डर गए। कई लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड समेत अलग-अलग जगहों पर आसमान में यूएफओ देखे जाने की जानकारी दी।
उत्तर-पश्चिमी क्वीन्सलैंड के जूलिया क्रीक कैरवन पार्क में सोमवार रात करीब 7:30 स्थानीय निवासी शॉना रॉएस ने आसमान में एक अजीब रोशनी देखी। इसके तुरंत बाद उसने एबीसी (ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) को इस बात की जानकारी दी उनसे इसपर स्पष्टीकरण मांगा

मैकिन्ले शायर के काउंसलर ने कहा कि हम शाम को करीब 160 लोग कारवां पार्क में रात्रिभोज के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी हम में से एक ने आसमान में एक तेज रोशनी देखी जो उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रही थी। वो रोशनी आसमान में लगभग 2 से 3 मिनट तक दिखती रही। हमें नहीं पता कि वह क्या था।
सदर्न क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में ऐस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर जोन्टी हॉर्नर ने बताया कि ये भारत द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 ही था। जिस समय ये आसमान में देखा गया ठीक उससे पहले भारत ने अपने दूसरे चन्द्रमा मिशन चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था। उन्होंने कहा कि इसे ही देखकर लोग डर गए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal