ज्योतिष में कई चीजों का महत्व माना जाता हैं जो कि व्यक्ति के ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इन्हीं चीजों में से एक हैं रत्न ज्योतिष जिसके अनुसार रत्नों की मदद से जीवन में सकारात्मकता ला सकता हैं। आपने देखा ही होगी कि कई लोग मोती पहनते हैं। मोती को चंद्रमा की स्थिति के लिए जाना जाता हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– ज्यादातर लोगों को जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर ही मोती पहनने की सलाह दी जाती है लेकिन हर लग्न के लोगों के लिए ऐसा नहीं होता है।
– अगर किसी व्यक्ति का चंद्रमा शुभ होते हुए भी कमजोर स्थान पर है तो ऐसे व्यक्ति को मोती पहनने की सलाह दी जाती है। मोती उनके लिए लाभदायक होता है।
– किसी व्यक्ति का चंद्रमा कुंडली के 6,8,12 भाव में हो तो उस व्यक्ति को मोती पहनने से ज्यादा लाभ मिलता है। साथ ही नीच राशि वृश्चिक में चंद्रमा हो तो मोती पहनना लाभदायक होता है।
– अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है तो आपको मोती जरूर धारण करना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal