शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस व विजय दशमी के मौके पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर में पद संचालन भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया। इस पंद संचालन का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरियाणा प्रचारक विभाग में सदस्य योगेश कुमार ने किया। स्वयं सेवक गणवेश धारण कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बरोदा रोड स्थित स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैंकडों स्वयं सेवक गणवेश में परेड करते हुए शस्त्र पूजन कार्यक्रम के तहत शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरे। पद संचालन में सैंकडों स्वयं सेवकों के साथ बच्चों ने भी भाग लिया। नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरियाणा प्रचारक विभाग में सदस्य योगेश कुमार ने बताया कि हर साल विजय दशमी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन को विजय दशमी उत्सव के रूप में मनाया जाता है तथा शस्त्र पूजन के दौरान शहर में इसलिए जुलूस निकाला जाता है, ताकि हिंदू समाज के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की जा सके।
आरएसएस के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में 12 साल के बच्चे से लेकर 76 साल तक के बुजुर्ग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास की जानकारी दी गई। संघ की स्थापना के उद्देश्य से भी स्वयं सेवकों को अवगत कराया गया। हरियाणा प्रचारक विभाग में सदस्य योगेश कुमार ने कहा शक्ति संपन्न समाज ही राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal