गुड न्यूज़ कर रही बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाल

2019 के आख़िरी शुक्रवार को रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म गुड न्यूज़ का बेहतरीन सफ़र नये साल में भी जारी है। दूसरे वीकेंड के बाद सोमवार को फ़िल्म ने शानदार कलेक्शन किया। ट्रेंड को देखते हुए जानकार मान रहे हैं कि गुड न्यूज़ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। उधर, ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दूसरे सोमवार को गुड न्यूज़ ने 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 11 दिनों का नेट कलेक्शन 167.50 करोड़ हो चुका है। 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने के लिए फ़िल्म को अब 32.50 करोड़ चाहिए। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 अपनी झोली में किये।

गुड न्यूज़ ने पहले हफ़्ते में ही गुड न्यूज़ दे दी थी। फ़िल्म ने 127.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने 17.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

पहले शनिवार को फ़िल्म ने 21.78 करोड़ और रविवार को 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 13.41 करोड़ और मंगलवार को 16.20 करोड़ का कारोबार किया था।

2020 के पहले दिन छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया, जिसके चलते बुधवार को फ़िल्म ने 22.50 करोड़ जमा कर लिये थे। गुरुवार को गुड न्यूज़ ने 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के साथ-साथ ओवरसीज़ में भी कमाल दिखा रही है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, गुड न्यूज़ ने 5 जनवरी तक ओवरसीज़ में 8.34 मिलियन डॉलर यानि लगभग 59.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

बताया जा रहा है कि ओवरसीज़ में अक्षय कुमार के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। ओवरसीज़ में गुड न्यूज़, 2019 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन गयी है। इससे आगे वॉर, भारत और गली बॉय ही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com