भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद आज पीएम मोदी ने बशीरहाट पहुंचे। बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक तौर पर एलान किया था कि वो बदला लेंगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना एजेंडा पूरा किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला किया गया।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2019/05/14_05_2019-pm-modi-1_19220702_204036325-650x330.jpg)