राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। कपूर खानदान में एक बार फिर शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने कपूर खानदान के सभी सदस्य मौजूद थे।

वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे। अब राजीव कपूर के चौथे को लेकर खबर आ रही है। राजीव की भाभी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर देवर के चौथे को लेकर जानकारी दी।
नीतू ने बताया- कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal