आमतौर पर अंगूर खाने में सबको अच्छा लगता है। और आजकल बाजार में दो रंग के अंगूर आने लगे है। अंगूर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे खाने या जूस पीने से डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव रहता है। तो आइए जानते हैं अंगूरों के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे…

डायबिटीज के मरीजों को भी अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। मगर शुगर के रोगियों को इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।
अंगूर में विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका रस पीने से माइग्रेन के असहनीय दर्द से छुटकारा मिलता है।
इसे खाने से दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
अंगूरों को डेली डाइट में शामिल करें से भूख बढ़ती है। ऐसे में व्यक्ति को सही वजन पाने में मदद मिलती है।
अंगूरों का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज की परेशानी जल्दी दूर होती है।
अंगूर में आयरन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा 1 गिलास अंगूर के जूस में 2 टेबलस्पून शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal