भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए पांच राज्यों में 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक में इन सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की थी, जिसके बाद रविवार को यह सूची जारी की गई।

इस सूची में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर और गुजरात की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इसके अलावा झारखंड की दो, मणिपुर की चार और ओडिशा की दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
बता दें कि देश की 54 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, नगालैंड, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ये चुनाव होने हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होंगे और 10 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal