धने कोहरे का असर लगातार ट्रेन और फ्लाइट्स पड़ रहा है। देश में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबलिटी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते आज 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बता दें कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार सहित उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है। साल 2021 के फरवरी महीने की आज दूसरी तारिख है, लेकिन लोगों को अभी तक कुछ राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 38 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों की पेरशानी बढ़ सकती है।
उत्तराखंड में कल से बारिश के आसार
वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी कल से राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उधर, बिहार में मौसम का मिजाज सुधरने की उम्मीद जगी है। सोमवार को यहां पर दिन में अच्छी धूप निकली थी और मंगलवार को यानी आज कोहरे का असर भी कम दिखा। राजधानी पटना में मंगलवार को सुबह छह बजे से मौसम में सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन यहां पर अभी हल्का कोहरा बरकरार है।
बात अगर यूपी की करें तो यहां के लोग लगातार कोहोरे और कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां प स्थित गोरखपुर में सुबह- शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों गलन बरकरार रहेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal