हिंदू धर्म में कई ऐसे कार्य है जो करने को मना किए गए हैं या फिर उनका समय निश्चित किया गया है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपा है। पहले जमाने में इन्हीं नियमों के अनुसार हर काम करने का एक निश्चित समय बना हुआ था और ये ऐसे ही नहीं था इसके पीछे कुछ कारण छिपा हुआ था। जैसे सुबह जल्दी उठना, मंदिर जाना, शाम के समय साफ सफाई न करना या फिर रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ना इन सभी चीजों के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण भी जरूर छिपा होता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर रात के समय जूठे बर्तन क्यों नहीं छोड़ने चाहिए। इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि रात में जूठे बर्तन छोड़ने से बर्तन में कीटाणु आ जाते हैं और ये रात भर में इतने सारे ज्यादा संख्या में बढ़ जाते हैं कि सुबह जब हम इन बर्तनों की सफाई भी करते हैं तो भी वो इसमें रह जाते है जो बीमारियों का कारण बनते हैं।
OMG …तो यहाँ होता है इंसानों का पुनर्जन्म, मृत व्यक्ति हो जाते है पुन: जीवित
अगर इसके पीछे धार्मिक कारण की बात करें तो रात को झूठे बर्तन छोड़ना पुराणों में भी निषेध माना गया है क्योंकि माना गया है कि ऐसा करने से घर की सुख व समृद्धि खत्म हो जाती है और इसके साथ ही घर में लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता बल्कि नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal