इस नियम को सुनकर आप कितने भी हैरत में आ जाएं, लेकिन इंडोनेशिया के इस अनोखी रस्म को वहां के लोग सख्ती से निभाते हैं। यह रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय में बहुत प्रचलित है। इस रस्म के अनुसार दुल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने की पाबंदी है। इस रस्म को तोड़ना उन की सभ्यता में अपशकुन माना जाता है।
टॉयलेट जाने से पवित्रता होती है नष्ट टीडॉन्ग समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र बंधन है। टॉयलेट जाने से शादी की पवित्रता नष्ट होगी और दुल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाएंगे। साथ ही उन लोगों का मानना है कि टॉयलेट को बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। जिससे टॉयलेट में उनकी निगेटिव ऊर्जा रह जाती है। अगर नये-नवेले दुल्हा-दुल्हन टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें उन लोगों की निगेटिव ऊर्जा आ जाती है। इससे दुल्हा-दुल्हन के रिश्ते टूटने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं, इसके कारण दुल्हा-दुल्हन की जान भी खतरे में आ सकती है।
खाने पीने पर भी लगाई जाती है पाबंदी दुल्हा-दुल्हन इस अपशकुन से बचे रहें। इसके लिए उन्हें तीन दिनों तक कम खाना दिया जाता है। इस प्रथा को मानने के लिए दुल्हा-दुल्हन को पानी भी कम पिलाया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal