आजतक आपने कई तरह की हड़तालों के बारे में सुना होगा लेकिन कभी सुना है की महिलाओ ने सेक्स हड़ताल की हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हड़ताल एक बारे में बताने जा रहे है। दरअसल में दक्षिण पश्चिम कोलंबिया की महिलाओं ने प्रशासन से काम करवाने का अलग ही तरीका ढूंढ निकाला है। वे अच्छी सड़कें बनाने की मांग को लेकर सेक्स हड़ताल पर चली गई हैं।

SEX हड़ताल पर उतरी महिलाएं:
दक्षिण पश्चिम कोलंबिया के छोटे से शहर बारबाकाओस में सड़कें बहुत खस्ता हालत में हैं। अच्छी सड़कों के लिए लोग कई साल से प्रशासन और नेताओं से गुहार लगा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही से परेशान महिलाएं अब सेक्स हड़ताल पर चली गई हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ सेक्स करने से मना कर दिया है।

क्या है मामला:
यहां दो साल में दूसरी बार सेक्स हड़ताल की गई है। इस हड़ताल से परेशान प्रशासन ने जल्दी में एक सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है। इस सड़क की हालत ऐसी है की पास के अस्पताल पहुंचने में भी 14 घंटे लग जाते हैं। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal