इमोशनल नोट लिखकर सुशांत को याद किया एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके साथी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। सेलेब्स उनके साथ तस्वीरें शेयर करने के साथ सुशांत के साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं।

सुशांत सिंह की मौत के करीब 1 हफ्ते बाद भी लोग एक्टर के लिए पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पहले सुशांत सिंह के साथ फोटो शेयर की थी और अब एक कविता और इमोशनल नोट लिखकर सुशांत को याद किया है।

भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक नोटबुक की तस्वीर शेयर की है, जिसमें अंतरिक्ष के बारे में कुछ बातें लिखी हुई है। साथ ही भूमि ने फोटो कैप्शन में बताया है कि सुशांत सिंह उनके टीचर बन गए थे और एक्ट्रेस पेन और पेपर लेकर उनका इंतजार किया करती थीं।

माना जा सकता है कि यह उस वक्त की एक्टर के साथ की मैमोरी होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुशांत के लिए एक कविता लिखा है और इस कविता के माध्यम से बताया कि सुशांत को किताबों, अंतरिक्ष और म्यूजिक से कितना प्यार था, साथ ही वे कैसे इस प्यार को दूसरों के साथ बांटते भी थे।

उन्होंने बताया कि सुशांत के पास टेलीस्कोप था और कैसे खुशी से उछलते हुए भूमि और बाकी लोगों को अपने टेलिस्कोप से अलग-अलग ग्रह और ब्लैक होल दिखाया, जिसे देखकर वे हक्का-बक्का रह गई थीं।

अब इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट में भूमि ने कई चीजें बताई हैं कि उन्होंने सुशांत से क्या क्या सीखा और किस तरह से दोनों ने मस्ती के साथ जानकारी भी हासिल। आखिरी में भूमि ने लिखा- ‘तुम याद आओगे हमारे SSR।’

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने 5 दिन पहले सुशांत सिंह के साथ तस्वीर शेयर की थी। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था और बताया था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। बता दें कि भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म सौनचिरैया में एक साथ काम किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com