गठिया की दिक्कत और जोड़ों में दर्द जौ के पानी का रोजाना सेवन करें इससे जरुर राहत मिलेगी।
गर्भावस्था के दौरान महिला के पैरों में अक्सर सूजन आ जाती है इसक सूजन को दूर करने के लिए नियमित रूप से जौ का पानी पीना चाहिए।
जौ पथरी रोग में भी बहुत लाभकारी होती है जौ का पानी पीने से पथरी निकल जाती है। पथरी के मरीज जौ से बनी चीजें जैसे-जौ की रोटी, धाणी, जौ का सत्तू लेना चाहिए। इससे पथरी निकलती है और दुबारा नहीं बनती है।
जौ का पानी शरीर को अंदर से भी डीटोक्स करता है यह खून साफ़ करने वाला अच्छा टॉनिक होता है।
गले में सूजन, प्यास अधिक और जलन हो तो एक कप भरकर जौ पीस लें और फिर उन्हें दो गिलास पानी में आठ घण्टे भीगने दें। इसके बाद उबालकर पानी को छान लें। हल्का गुनगुना होने पर रोजाना दिन में दो बार गरारे करें। लाभ होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal