प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी समिति के सात सदस्यों की सीट पर आज बुधवार को चुनाव संपन्न हुआ। सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें भाजपा के चार सदस्य, समाजवादी पार्टी के दो व कांग्रेस के एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। नगर निगम प्रयागराज के इतिहास में दूसरी बार निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व वर्ष 2011 में सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

ये हैं निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य : नगर निगम कार्यकारिणी समिति के भाजपा के चार पूजा कक्कड़, रोमा भारती, रुचि गुप्ता एवं रोचक दरबारी हैं। समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी रमीज अहसान एवं नेम यादव हैं तथा कांग्रेस पार्टी के एक प्रत्याशी रंजन कुमार उम्मीदवार रहे। ये सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में हुई।
महापौर ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी : महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नव निर्वाचित कार्यकारणी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महामंत्री रमेश पासी एवं रवि केसरवानी, उपाध्यक्ष राजू पाठक, काशीक्षेत्र सदस्य युवा मोर्चा हर्ष केसरी, पूर्व काशीक्षेत्र सदस्य गौरव मिश्रा, महामंत्री रामजी मिश्रा, रितेश शुक्ला, रजत दुबे,
छह माह के लिए नव निर्वाचित सदस्यों का होगा कार्यकाल : नगर निगम कार्यकारिणी के नव निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल महज छह माह के लिए ही होगा। निकाय चुनाव की तिथि तीन माह के भीतर घोषित की जा सकती है। ऐसे में जनवरी 2023 तक पार्षदों का कार्यकाल रहेगा। कार्यकाल पूरा होते ही समिति भंग हो जाएगी। कार्यकारिणी में महापौर अध्यक्ष होता है। इसके अलावा 12 निर्वाचित पार्षद कार्यकारिणी के सदस्य होता है। इन्हीं सदस्यों में से एक पार्षद को उपाध्यक्ष बनाया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal