ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5561 पर पहुंच गई है। इससे पहले आगरा में शनिवार शाम को 79 केस आए थे। नए केस कम आने के पीछे एक वजह येे भी है कि बीते दिनों प्रतिदिन 2800 से 3000 लोगों तक की जांच हो रही थी। रविवार को करीब दो हजार लोगों की जांच हुई है। एक्टिव केस घटकर 897 हो गए हैं।
वहीं रविवार को थाना नाई की मंडी क्षेत्र निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देहांत हो जाने पर कुल मृतक संख्या 124 हो चुकी है। अागरा में अब तक 4,540 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। रविवार तक 1,82,753 लोगोंं की जांच हो चुकी है, इससे पहले शनिवार तक 1,80,351 जांच हुई थीं। ठीक होने वाले लोगों की दर 81.64 फीसद हो गई है।
आगरा में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या बढने से सक्रिय केस कम होने लगे हैं। शनिवार को सक्रिय केस 928 थे, रविवार को 102 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे सक्रिय केस 897 पहुंच गए हैं। दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव डॉक्टर कोरोना की चपेट में लगातार आ रहे हैं।
69 साल की पुष्पदीप एन्क्लेव निवासी महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 66 साल के डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है। 49 साल की स्वास्थ्य कर्मी, बल्केश्वर कॉलोनी निवासी 76 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
54 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नाई की मंडी निवासी 54 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। निमोनिया के साथ ही उच्च रक्तचाप की समस्या थी, उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 124 मरीज की मौत हो चुकी है।